रुद्रपुर, दिसम्बर 26 -- रुद्रपुर, संवाददाता। परिवहन विभाग लगातार बिना हेलमेट, ओवरस्पीड, बिना सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा। इस वित्त वर्ष में नवंबर तक ओवर स्पीड में आठ हजार से अधिक वाहनों के चालान किए गए हैं। एआरटीओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार नवंबर तक ओवरस्पीड में 8865 वाहनों के चालान किए गए हैं। साथ ही एक करोड़ 77 लाख से अधिक का जुर्माना भी लगाया गया है। वहीं बिना हेलमेट के 10600 वाहनों के चालान किए गए है। एक करोड़ छह लाख का जुर्माना लगाया गया है। वहीं बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने पर 1609 वाहनों के चालान किए गए हैं। साथ ही 16 लाख से अधिक का जुर्माना भी लगाया गया है। वहीं वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने पर 576 वाहनों के चालान किए गए हैं। साथ ही पांच लाख 76 हजार का जुर्माना लगाया गया है। शुक्रवार को...