अमरोहा, फरवरी 4 -- अमरोहा। शराब की दुकानों पर ओवररेट वसूले जाने की शिकायत मिलने पर डीएम निधि गुप्ता ने एसडीएम हसनपुर को जांच का आदेश दिया था। एसडीएम ने 31 जनवरी को हसनपुर के वार्ड-12 स्थित दुकान संख्या 46235 पर जाकर जांच की। वहां चार खरीदार मिले। जिन्होंने बताया था कि उनसे बीयर की कैन व शराब की बोतल पर 10-10 रुपये अतिरिक्त वसूले गए थे। जांच रिपोर्ट मिलने पर डीएम ने सोमवार को दुकान स्वामी को नोटिस जारी किया है। डीएम निधि गुप्ता ने बताया कि हसनपुर में शराब की दुकान पर ओवररेटिंग की शिकायत मिली थी। जिसकी जांच कराई गई थी। चार ग्राहकों ने इसकी पुष्टि की है। लिहाजा दुकान संचालक को नोटिस जारी किया गया है। जवाब मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी। जिले में ओवररेटिंग रोकने को लेकर अभियान चलाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.