हाथरस, दिसम्बर 4 -- हाथरस। जंक्शन क्षेत्र के वाहनपुर के निकट बाइक सवार युवक ओवरब्रिज से नीचे गिर गया। जिससे वह घायल हो गया। घायल को 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। कोतवाली हाथरस जंक्शन के गांव लच्छीमपुर निवासी मयंक पुत्र संजय बाइक पर सवार हो हाथरस जंक्शन से अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान वाहनपुर के निकट ओवरब्रिज से युवक बाइक सहित नीचे गिर गया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। यह देख आस-पास के लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। यहां पर पहुंची पुलिस ने घायल को 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पर उसके परिवार के लोग भी आ गए। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...