गिरडीह, फरवरी 7 -- सरिया, प्रतिनिधि। शुक्रवार की शाम सरिया रेल फाटक के नजदीक हो रहे ओववर ब्रिज निर्माण कार्यस्थल पर अचानक आग लग जाने से थोड़ी देर के लिए अफरा-तफ़री मच गई। आसपास के दुकानदार दुकानों से बाहर निकल गए वहीं दूर से लोग जलती आग देखने के लिए जुट गए। दुकानदार संजय मोदी ने बताया कि वेल्डिंग के दौरान निकल रही चिंगारी नीचे रखे खाली बोरो में गिर रही थी। इस ओर किसी का ध्यान नहीं था जिससे आग की लपटें 15 फीट उपर तक चली गई। फिर स्थानीय लोगों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...