विकासनगर, फरवरी 11 -- नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत केसर बाग-बाबूगढ़ में सिंचाई गूल के ओवर फ्लो होने के कारण पानी सड़क पर बह रहा है। यह गूल कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो चुकी है। स्थानीय सभासद ने सिंचाई विभाग को ज्ञापन सौंपकर गूल के मरम्मत कराने की मांग की है। सरस्वती विद्या मंदिर के पास ओवर फ्लो हो रही सिंचाई गूल विद्यार्थियों और शिक्षकों के साथ ही स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बन चुकी है। गूल के ओवर फ्लो होने के कारण एक ओर सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। दूसरी ओर किसानों के खेत सूखे पड़े हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...