बदायूं, जनवरी 9 -- बदायूं। सर्दी के मौसम में पेयजल का संकट बना हुआ है। नगर पालिका की ओर से ओवरहैंड टैंक की सफाई की जा रही है। बिना सूचना के क्षेत्र में पानी की सप्लाई बंद करा दी जा रही है। जिसकी वजह से लोगों को दिक्कत हो रही है। नगर पालिका की ओर से ओवरहैंड टैंक की सफाई कराई तो पानी की सप्लाई बंद हो गई। कई कालोनियों के लोग तीन दिनों से पानी के संकट से जूझ रहे हैं। गुरुवार को लगातार तीसरे दिन भी शहर की आधा दर्जन कालोनियों के लोग पानी को लेकर परेशान रहे हैं। शहर के दातागंज तिराहा आंबेड़कर छात्रावास के पास ओवरहैंड टैंक की नगर पालिका की जलकल टीम ने साफ-सफाई की है। इसकी वजह से तीसरे दिन भी क्षेत्र की आधा दर्जन कालोनियों में पानी की सप्लाई नहीं हो सकी है। पानी की सप्लाई मंगलवार की रात से नहीं आ रही है। बुधवार को भी पानी की सप्लाई नहीं मिली और गु...