औरंगाबाद, फरवरी 12 -- औरंगाबाद शहर में भारी वाहनों के प्रवेश को नियंत्रित करने के उद्देश्य से बाईपास रोड में लगाए गए ओवरहेड बैरियर को 12 घंटे के भीतर उखाड़ दिया गया। इस घटना के बाद संबंधित हाईवा गाड़ी को पुलिस ने रिसियप थाना में पकड़ लिया है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार औरंगाबाद यातायात विभाग और नगर परिषद के प्रयास से कुछ दिनों पूर्व भी ओवरहेड बैरियर लगाया गया था जिसे असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया था। इस मामले में प्राथमिकी भी दर्ज हुई थी। इसके बाद रेल पोल को यहां ओवरहेड बैरियर के रूप में लगाने का प्रस्ताव भेजा गया था। इसके आलोक में बुधवार की शाम इसे लगाने का काम पूरा हुआ। रात 12 बजे तक यह रेल पोल बैरियर के रूप में लगा हुआ था और भारी गाड़ियां नेशनल हाईवे पर बने पुल के सहारे आगे जाकर घूम रही थीं। सुबह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.