देहरादून, मार्च 21 -- उत्तराखंड की सड़कों पर तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों पर सख्ती बढ़ेगी। नई व्यवस्था के तहत जब भी कोई वाहन तेज रफ्तार से चलेगा तो उसके मालिक के साथ-साथ नजदीकी थाना, पुलिस नियंत्रण कक्ष और गश्त पर निकले पुलिस कर्मचारियों को भी तुरंत अलर्ट मिल जाएगा। इसके बाद तेज रफ्तार वाहन तुरंत पकड़कर चालक पर कार्रवाई की जा सकेगी। यह कदम उच्च न्यायालय (हाईकोर्ट) के उस आदेश के बाद उठाया गया है, जिसके तहत सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए अलर्ट सिस्टम विकसित करने के लिए कहा गया था। बीती 20 फरवरी को उच्च न्यायालय ने यह आदेश दिया था कि तेज रफ्तार को ट्रैक करने वाली मशीनों को इस तरह सुधारा जाए कि वाहन मालिक और नजदीकी थाने को तुरंत अलर्ट भेजा जा सके।देहरादून से होगी शुरुआत -पहले चरण में दून में यह व्यवस्था लागू की गई है। यहां मोहकमपुर, प्रेम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.