मुजफ्फर नगर, अप्रैल 18 -- शुक्रवार को नगर में ओवरलोडिंग वाहनों पर बड़ी कार्रवाई की गई। एसडीएम ने परिवहन व पुलिस के साथ मिलकर करीब पौने सात लाख रुपए का जुर्माना लगाया ही बल्कि 13 वाहनों को सीज भी किया। अधिकारियों की कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। पिछले दिनों से सड़कों पर दौड़ रहे गन्नों से भरे ओवरलोड वहां वाहनों की शिकायत को देखते हुए शुक्रवार को एसडीएम मोनालिसा जोहरी ने एआरटीओ सतीश कुमार मिश्रा, नायब तहसीलदार अमित रस्तोगी व पुलिस बल को साथ लेकर थाना क्षेत्र में अभियान चलाया। जिसमें उन्होंने ओवरलोड वाहनों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 48 वाहनों पर 6,71,400 रुपए का जुर्माना तो लगाया ही साथ ही 13 वाहनों को सीज भी किया । कुछ अन्य वाहनों पर भी परिवहन विभाग के द्वारा चेकिंग की गई और जिस वाहन पर जो भी कमी पाई गई उसके अनुरूप नियमों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.