लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 23 -- भीखमपुर, संवाददाता। कस्बे में नहर पुल के पास मोहम्मदी लखीमपुर मार्ग पर ओवरलोड व ओवरहाइट गन्ना भरे ट्रक से गन्ना गिर गया। पूरा गन्ना एक साइड में लटक जाने पर ट्रक झुक गया था। जिसको दूसरे ट्रक में भरते समय जाम लग जाने से राहगीर परेशान रहे। रणछोड़पुर सेन्टर से गन्ना लेकर 2 बजे के करीब कुंभी चीनी मिल जा रहे ओवरलोड व ओवरहाइट ट्रक से गन्ना अचानक नहर पुल से गिर गया। हालांकि गन्ना किसी राहगीर पर नहीं गिरा। बाद में झुकी हुई ट्रक से लटके हुए गन्ने को दूसरी ट्रक में पलटा गया। इस दौरान एक घंटे तक मोहम्मदी-लखीमपुर मार्ग पर वाहनों का जाम लग गई। बड़े वाहन बहुत देर तक खड़े रहे। वहीं छोटे वाहनों से राहगीर नहर पटरी से देवमनिया संपर्क मार्ग से होते हुए मेदहइया पुलिया के पास निकले। जाम लगने के बाद भी भीखमपुर पुलिस पिकेट पर तैनात मित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.