औरैया, फरवरी 4 -- औरैया, संवाददाता। ओवरलोड डंपर और ट्रक जनपद की सड़कों पर मौत बनकर दौड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री द्वारा हाल ही में लखनऊ में हुई बैठक में ओवरलोड वाहनों को सीज करने और एफआईआर दर्ज कराने तक के सख्त निर्देश दिए जाने के बावजूद जमीनी हकीकत इससे उलट नजर आ रही है। हाईवे से लेकर ग्रामीण संपर्क मार्गों तक भारी भरकम वाहन नियमों को रौंदते हुए फर्राटा भर रहे हैं, जिससे यातायात व्यवस्था चरमरा गई है और आमजन की जान हर पल खतरे में है। दिन निकलते ही जालौन रोड, अजीतमल, दिबियापुर और सदर कोतवाली क्षेत्र की सड़कों पर मोरम, गिट्टी और बालू से लदे डंपर कतारबद्ध नजर आते हैं। कई वाहन क्षमता से डेढ़ से दो गुना अधिक लदे होते हैं। नतीजा यह कि सड़कें टूट रही हैं, पुल-पुलिया कमजोर हो रही हैं और जरा सी चूक जानलेवा साबित हो रही है। बीते कुछ महीनों में जनपद में ऐसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.