रुद्रपुर, नवम्बर 27 -- रुद्रपुर। परिवहन विभाग ने कार्रवाई करते हुए 51 वाहनों के चालान किए हैं। साथ ही ओवरलोड में तीन वाहनों को सीज किया है। गुरुवार को एआरटीओ प्रवर्तन नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान 51 वाहनों के चालान किए गए। साथ ही ओवरलोड और बिना डीएल के तीन ट्रकों को सीज किया गया है। साथ ही बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने पर 35 चालान और नो पार्किंग में 13 वाहनों के चालान किए गए हैं। साथ ही 1.10 लाख का जुर्माना भी लगाया गया है। परिवहन विभाग की टीम में परिवहन उप निरीक्षक गोकुल सिंह, मनोज भंडारी, परिवहन सहायक निरीक्षक महेंद्र सिंह, परिवहन आरक्षी रवि क्वीरा, डिंपल सिंह, गौरव खाती थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.