बरेली, फरवरी 8 -- रिठौरा। रविवार को मेन मार्केट में गन्ने की भूसी से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार दंपत्ति को टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया है। रविवार को दरबारी लाल शर्मा इंटर कॉलेज के ठीक सामने गन्ने की भूसी से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। दुर्घटना में दंपति बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवा दिया। वहीं ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। हालांकि लोगों ने ट्रैक्टर का नंबर नोट कर लिया है। शनिवार को भी हाफिजगंज में पीलीभीत हाईवे पर एक ओवरलोड ट्रक बर्खास्त सिपाही नौशाद की कार पर गिर गया था। पुलिस ने बमुश्किल सिपाही को ट्रक के नीचे से सुरक्षित बाहर निकाला था। ओवरलोड वाहन दिनभर पुलिस चौकी और थाना की सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.