लखनऊ, फरवरी 1 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक परियोजना का परिणाम तय समय सीमा के भीतर जमीन पर दिखाई देना चाहिए। प्रदेश में सड़क सुरक्षा और यातायात की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए ओवरलोड ट्रक और डंपरों का संचालन पूरी तरह रोका जाए। मुख्यमंत्री ने रविवार को ये निर्देश उत्तर प्रदेश राज्य सड़क निधि प्रबन्धन समिति की बैठक में दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि भारी वाहनों के चालकों की स्वास्थ्य जांच नियमित अंतराल पर अनिवार्य रूप से कराई जाए, ताकि थकान या असावधानी से होने वाले हादसों को रोका जा सके। सड़क निर्माण और रखरखाव के दौरान सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन अनिवार्य होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कें राज्य के आर्थिक विकास, निवेश आकर्षण, औद्योगिक विस्तार और जनसुविधाओं का आधार हैं। इसलिए सभी विभाग समयबद्ध, पारदर...