लखीमपुरखीरी, जनवरी 16 -- सड़क सुरक्षा माह के तहत चल रहे जागरूकता कार्यक्रमों के साथ ही नियमों को दर किनार कर दौड़ाए जा रहे वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। एआरटीओ शांतिभूषण पाण्डेय ने स्कूल वाहनों व अवैध पार्किंग में खड़े वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाया। अजमानी इंटरनेशनल स्कूल, लखनऊ पब्लिक स्कूल व जयपुरिया स्कूल में जाकर 98 वाहनों को चेक किया गया। अनफिट वाहन मिलने पर नोटिस जारी की गई। इसके अलावा सड़क पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। ओवरलोड और ओवरहाइट गन्ना भरकर दौड़ी ट्रकों पर शिकंजा कसते हुए चालान व सीज की कार्रवाई की गई। इसके अलावा वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाने की अपील की गई। जागरूकता पम्फलेट भी बांटे गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...