औरंगाबाद, दिसम्बर 17 -- नवीनगर-बारुण मुख्य पथ सुरार गांव से बड़की पाढ़ी तक जाने वाली सड़क एनटीपीसी से निकलने वाली राख को हाईवा से ओवरलोड करके ले जाने के कारण पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। नवीनगर थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी मनीष कुमार सिंह ने बीडीओ अरुण कुमार सिंह को आवेदन देते हुए इससे अवगत कराया है। उन्होंने कहा कि सड़क की स्थिति और उड़ती राख से आम जनता को दुर्घटना का सामना करना पड़ सकता है। सड़क किनारे बसे दर्जनों गांवों में नागरिकों को भारी प्रदूषण का सामना करना पड़ रहा है, जबकि एनटीपीसी कंपनी की ओर से पानी टैंकर की व्यवस्था होना आवश्यक है। उन्होंने बीडीओ से ध्यान आकृष्ट कर उचित जांच और समाधान की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...