नवादा, फरवरी 9 -- रजौली, निज संवाददाता बिहार-झारखंड सीमावर्ती क्षेत्र के रजौली थाना क्षेत्र अंतर्गत चितरकोली स्थित समेकित जांच चौकी एवं आसपास के क्षेत्रों में शनिवार की रात ओवरलोडेड वाहनों एवं बिना चालान के ट्रकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इस दौरान रजौली एसडीएम स्वतंत्र कुमार सुमन एवं खनन पदाधिकारी के साथ पुलिस बल मौजूद रहे। इस कार्रवाई में लगभग डेढ़ दर्जन ट्रकों को जब्त कर जांच चौकी पर लगाया गया है एवं दो ट्रक चालकों को हिरासत में लेकर थाना में रखा गया है। पुलिस प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई से ओवरलोडिंग एवं बिना चालान के गिट्टी ढोने वाले ट्रक संचालकों में खलबली मच गई है। प्रशासन द्वारा बीते शनिवार की रात लगभग 10:30 बजे से जांच चौकी पर कागजातों की जांच की जा रही थी। वाहन जांच की खबर सुनते ही ट्रक चालक जांच चौकी से दूर दिबौर एवं झारखंड क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.