प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 18 -- क्षमता वृद्धि कार्य किये जाने की वजह से मंगलवार सुबह 11 बजे से केंद्र से जुड़े सभी गांवों की सप्लाई बंद कर दी गई। पूर्व सूचना के मुताबिक बुधवार शाम आठ बजे सप्लाई पुनः संचालित किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। क्षमता वृद्धि कार्य होने की वजह से दो दिनों तक बिजली की सप्लाई बाधित रहने के कारण लोगों ने घरों में पानी का स्टॉक कर लिया। एसडीओ बीके मौर्य ने बताया कि क्षमता वृद्धि का कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है। इस कार्य के हो जाने से गर्मी हो या सर्दी हर समय ओवरलोडिंग से होने वाले फाल्ट से उपभोक्ताओं को निजात मिल जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.