फिरोजाबाद, मई 1 -- सुहागनगरी को सुंदर बनाने के उद्देश्य से हाईवे के अलावा ओवरब्रिज पर रखे गए फूलों के गमले अराजकतत्वों को फिलहाल रास नहीं आ रहे। अराजकतत्वों ने एक बार फिर से नगर निगम अधिकारियों को चुनौती देते हुए ओवरब्रिज पर रखे लगभग आधा दर्जन गमलों को बुरी तरह-तहस-नहस कर दिया। गमलों के तोड़फोड़ की घटना बुधवार रात्रि की बताई जाती है। सुबह जब लोगों का ओवरब्रिज आवागमन शुरू हुआ तो इसकी जानकारी हो सकी। सभी गमलों में फूल लगे हुए थे। गमलों की तोड़फोड़ देख मौके पर काफी संख्या में लोग जमा हो गए। अभी तक नगर निगम अधिकारियों द्वारा किसी भी घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। न ही घटना को अंजाम देने वालों की जानकारी मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.