बलरामपुर, फरवरी 13 -- तुलसीपुर, संवाददाता। हरैया तिराहे पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के कार्य के दौरान बुधवार को सड़क चौड़ीकरण के लिए घरों के सामने बने चबूतरों को जेसीबी से तोड़ा गया। लखनऊ पाली क्लीनिक के पश्चिम दिशा में स्थित एक नीम के पेड़ के किनारे से भी मिट्टी की खुदाई की गई थी। गुरुवार शाम लगभग सात बजे हल्की हवा चलते ही वही नीम का पेड़ एक कार के ऊपर गिर गई। ग्राम पंचायत नौव्वा के ग्राम प्रधान मोहम्मद कलाम ने बताया कि वह अपनी कार खड़ी कर पास की दुकान पर घरेलू सामान लेने गए थे। गनीमत यह रही कि वह कार में नहीं थे, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं कार के ऊपर पेड़ गिरते ही अफरा-तफरी मच गई। ग्राम प्रधान ने बताया कि वह गाड़ी से उतरकर कुछ दूर ही पहुंचे थे कि अचानक पेड़ गिर गया और वे बाल-बाल बच गए। सूचना पर निर्माण स्थल पर मौजूद जेसीबी मशीन पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.