बलरामपुर, फरवरी 23 -- तुलसीपुर, संवाददाता। आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर के वार्ड नंबर-9 मंडी समिति क्षेत्र स्थित हरैय्या तिराहे से देवीपाटन जाने वाली सड़क पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के कार्य के दौरान पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो जाने से करीब दो दर्जन घरों की पानी आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। जल संकट के चलते लोग शुद्ध पेयजल को लेकर इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों को कहना है कि सड़क चौड़ीकरण के तहत पहले पेड़ों की कटाई की गई और उनकी जड़ें निकालने के लिए जेसीबी मशीन का उपयोग किया गया। इसी दौरान भूमिगत वाटर सप्लाई पाइप जेसीबी से कट गई। पाइप क्षतिग्रस्त होने के कारण घरों तक जाने वाली कनेक्शन लाइन भी टूट गई है और पाइप सड़क किनारे पटरियों पर खुली अवस्था में पड़ी हुई है। जल संकट से प्रभावित वेदधर दुबे, डॉ. आलोक सिंह, राकेश कुमार पांडे, पप्प...