गोरखपुर, फरवरी 6 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। रेलवे क्रॉसिंग हड़हवा फाटक रोड गोरखनाथ के स्थानीय निवासियों ने उप जिलाधिकारी सदर दीपक गुप्ता से ओवरब्रिज निर्माण के लिए किए जा रहे अधिग्रहण के क्रम में मकानों-दुकानों और जमीनों के मुआवजा देने की मांग की। शुक्रवार को एसडीएम सदर से मुलाकात कर स्थानीय निवासियों ने कहा कि उनके परिवार प्रभावित क्षेत्र में तीन पीढ़ियों से रहते आ रहे हैं। उनके पास बिजली का बिल, राशन कार्ड, आधार, पैन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, नगर निगम का सम्पत्तिकर की रसीद समेत सभी आवश्यक दस्तावेज मौजूद हैं। जटेपुर के पार्षद पवन सिंह की अगुवाई में पहुंचे लोगों ने बताया कि कार्यदायी संस्था सेतु निगम जमीन का मुआवजा देने से इनकार कर रहा है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्माणाधीन विरासत गलियारा योजना में मकानों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.