बेगुसराय, अप्रैल 3 -- बरौनी। बरौनी के व्यस्ततम पश्चिमी गुमटी 7 बी व राजवाड़ा स्पेशल गुमटी 61 के पास रोड ओवरब्रिज नहीं बनने से स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। सोनू पाठक, राजू गुप्ता, जितेंद्र झा, कैलाश चौधरी आदि ने बताया कि वर्षों से स्थानीय लोगों द्वारा उक्त रेलवे गुमटी पर रोड ओवरब्रिज बनवाने की मांग की जा रही है। घोषणा के बावजूद सरकार द्वारा इसका निर्माण कार्य शुरू करने के मामले में पहल नहीं करना दुर्भाग्यपूर्ण है। आरओबी नहीं बनने का खामियाजा प्रतिदिन स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.