पडरौना, जनवरी 21 -- पटहेरवा। फोरलेन पर पटहेरिया में बन रहे ओवरब्रिज के लिये खोदे गये गड्ढे में सोमवार को देर रात एक बाइक पर सवार तीन युवक गिर कर घायल हो गये। मौके पर मौजूद लोगों इलाज के लिये अस्पताल पहुचाया। पटहेरवा थाना क्षेत्र के कुचिया मठिया गांव निवासी नियाज अहमद (25), मोहन कुमार(24) व आकाश कुमार (22) एक बाइक से सोमवार की देर रात फाजिलगर से आ रहे थे, जैसे ही वह पटहेरिया चौराहे पर पहुंचे कि ओवरब्रिज निर्माण के लिये खोदे गए गड्ढे में गिर कर घायल हो गए। उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के दुकानदारों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए फाजिलनगर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.