हापुड़, फरवरी 11 -- पिलखुवा। ओवरब्रिज के नीचे ऑटो रिक्शा और अन्य वाहनों की अवैध पार्किंग के कारण मंगलवार को घंटों लंबा जाम लगा रहा। चालक अपने वाहन सड़क किनारे खड़े कर पास की दुकानों में सामान खरीदने चले जाते हैं और काफी देर बाद वापस लौटते हैं। इससे सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है और वाहनों की आवाजाही बाधित हो जाती है। पुलिस ने जाम खुल वाया, लोगों ने ली राहत की सांस स्थानीय लोगों के अनुसार दिनभर इस मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रहती है। खासतौर पर ऑटो रिक्शा चालक लापरवाही से वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहनों को निकलने में भारी परेशानी होती है। कई बार स्कूल वाहन, एंबुलेंस और दुपहिया वाहन भी जाम में फंस जाते हैं। जाम के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को घंटों इंतजार करना पड़ा, जिससे लोगों में नाराजगी देखी गई। सूचना मिलने पर मौके...