बागपत, जनवरी 10 -- खेकड़ा। क्षेत्र के सांकरौद गांव में तालाब के ओवरफ्लो होने से उसकी मंडेर टूट गई। जिससे तालाब का गंदा पानी किसानों के खेतों में घुस गया। जिससे गन्ने की कटाई का कार्य तो रुक ही गया, साथ में फसलों के भी नष्ट होने की स्थिति बन गई है। क्षेत्र के सांकरौद गांव में एक बड़ा तालाब है। गांव का ज्यादातर गंदा पानी उसी में समाता है। शनिवार सुबह अधिक पानी पहुंचने से तालाब ओवरफ्लो हो गया और उसकी मंडेर टूट गई। जिससे तालाब का गंदा पानी किसानों के खेतों में फैल गया। किसान कृष्ण पाल, हरपाल, नरेश और शीशपाल आदि के खेतों में तो तालाब के पानी से जल भराव भी हो गया है। जिससे उनका गन्ने की कटाई का कार्य तो रुक ही गया है, साथ में गन्ने और गेहूं की फसल के नष्ट होने की भी स्थिति बन गई है। पीड़ित किसानों ने तहसील प्रशासन से तालाब की मुंडेर की मरम्मत करा...