प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 12 -- रानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। मुंबई जाने के लिए दो कार से निकले लोगों का सोमवार शाम प्रयागराज रेलवे स्टेशन जाते समय ओवरटेक को लेकर बाइक सवारों से विवाद हो गया। बाइक सवारों ने अपने साथियों के साथ नहर पुल पर दोनों कार रोकवाकर उस पर सवार लोगों की पिटाई कर दी। दोनों कार भी तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दी। घायलों को रानीगंज ट्रामा सेंटर भेजा गया है। रानीगंज थाना क्षेत्र के कायस्थ पट्टी निवासी 39 वर्षीय इमरान, अपनी चाची 50 वर्षीय शहनाज, 20 वर्षीय सना बानो और भाई कैप सहित परिवार के अन्य लोगों के साथ मुंबई जाने के लिए दो कार से घर से निकला था। ट्रेन पर बैठाने के लिए प्रयागराज जाते समय रानीगंज के दुर्गागंज के पास बाइक सवार दो लोगों से ओवरटेक को लेकर उनका विवाद हो गया। कार सवार आगे बढ़ गए लेकिन कछरा नहर पुल पर अवरोधक लगाकर उन्ह...