गंगापार, नवम्बर 23 -- कौड़िहार गांव के सामने रविवार दोपहर करीब दो बजे एक तेज ओवरटेक के प्रयास में दो अप्पे की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों अप्पे सड़क पर पलट गए। हादसे में महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। जैसे ही टक्कर की आवाज हुई, आसपास के दुकानदार और राहगीर मौके पर पहुंचे। लोगों ने तुरंत घायलों को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। कुछ घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों अप्पे प्रयागराज शहर की ओर से नवाबगंज की दिशा में जा रही थीं। रास्ते में एक वाहन ने दूसरे को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से दोनों की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार और बिना सावधानी के ओवरटेक अक्सर दुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.