एटा, जनवरी 29 -- बुधवार की शाम को एटा डिपो की बस आगरा जाते समय अनियंत्रित होकर गड्ढे में चली गई। सवारियों में चीख-पुकार मच गई। कई सवारी हताहत हुईं। एक गंभीर घायल महिला को स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया है। सवारियों की मानें तो ओवरटेक के चलते हादसा हुआ है। हादसा बुधवार की देर शाम को हुआ। एटा डिपो की बस सवारियों को लेकर आगरा जा रही थी। थाना अवागढ़ के गांव नगला भूरा के पास पहुंची जहां पर चालक संतुलन खो बैठा और बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में चली गई। सवारियों में चीख-पुकार मच गई। चीख की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीण पुलिस को सूचना देते हुए बचाव कार्य में जुट गए। कुछ सवारियों को हल्की चोटें आई। वही से चले गए। एक महिला को काफी चोट आई, जिसे परिवारीजन स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे। सवारियों का आरोप है कि बस चालक ओवरटेक कर रहा था। ओवरटेक के चलते हादसा हुआ है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.