मेरठ, मई 27 -- प्रभारी ट्रैफिक के रुकने के इशारे को नजर अंदाज करना स्कार्पियो कार सवार को भारी पड़ गया। उन्होंने पीछा कर कार रोक ली और उसका 7500 रुपये का चालान कर ट्रैफिक नियमों का पालन करने की नसीहत दे डाली। प्रभारी ट्रैफिक विनय कुमार शाही मंगलवार दोपहर बेगमपुल चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान जैड ब्लैक शीशे वाली एक तेज रफ्तार स्कार्पियो उनके सामने से निकली। उन्होंने रुकने का इशारा किया लेकिन चालक ने ब्रेक नहीं लगाए। यह देखकर विनय कुमार शाही ने अपनी गाड़ी की स्टेयरिंग संभाली और स्कार्पियो के पीछे लग गए। सोतीगंज चौराहे के निकट उन्होंने स्कार्पियो के आगे अपनी गाड़ी लगाकर उसे रोक दिया। चालक को बाहर निकाला तो नोकझोंक शुरू हो गई। उन्होंने शीशे जैड ब्लैक होने का हवाला दिया और चालान की कार्रवाई कर दी। सभी शीशों पर चढ़ी काली फिल्म उतारी गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.