जौनपुर, नवम्बर 13 -- महराजगंज (जौनपुर)। क्षेत्र के भटपुरा पावर हाउस के बगल में बुधवार देर रात बोलेरो गाड़ी और पिकअप ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर पलट गईं, जिसकी चपेट में आने से एक फेरी करने वाला बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार की एक आंख निकल कर बाहर आ गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजवाया। वहीं, बोलेरो और पिकअप चालक सुरक्षित बच गए। मीरगंज थाना क्षेत्र के कुछ लोग दावत खाने के बाद बोलेरो में सवार लौट रहे थे। उधर, भटपुरा पावर हाउस के पास पहुंचे ही थे कि बाजार से मुर्गी का चारा लादकर सुजानगंज की तरफ जा रहे पिकअप को ओवरटेक करने में बोलेरो गाड़ी सड़क किनारे असंतुलित होकर पलट गई, जिसकी चपेट में आने से बाइक सवार फेरी करने वाला 32 वर्षीय लालू प्रसाद सिंह निवासी राजा रामपुर सौरिक थाना छिबरामऊ जिला कन्नौज घायल हो ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.