मुजफ्फरपुर, फरवरी 5 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मोतीपुर-महना रोड पर गुरुवार को ओवरटेक करने के दौरान दो बाइक टकरा गई। हादसे में सवार चार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने जख्मी मिश्रौलिया मोहल्ला निवासी शंभू राय का पुत्र राहुल कुमार (25), नगर परिषद वार्ड 14 निवासी मुन्ना साह का पुत्र सूरज कुमार (18), साढा डंबर निवासी मो. अनवर का पुत्र कैसर अली (21) और अब्दुल सलाम का पुत्र मो. अजमेर (22) को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। जख्मी राहुल कुमार ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में एक शादी है, वहां टेंट लगा है। जेनरेटर में डीजल नहीं था। साथी सूरज के साथ बाइक से पंप पर डीजल लाने जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने ओवरटेक करने में टक्कर मार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.