कन्नौज, नवम्बर 23 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सौरिख थाना क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली से लखनऊ जाते समय एक्सप्रेस वे पर ओवरटेक करते समय कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे कंटेनर में घुस गई। जिससे कार सवार महिलाओं समेत तीन घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे सुरक्षा अधिकारी ने एंबुलेंस द्वारा सभी घायलों को उपचार के लिए तिर्वा मेडिकल कॉलेज भेजा। नई दिल्ली के जामिया नगर ओखला निवासी मोनिश पुत्र इम्तियाज कार में अपने परिवार के ही उजमा पत्नी फैसल एवं शाजिया पत्नी आमिर के साथ रविवार को दिल्ली से लखनऊ एक्सप्रेस-वे से जा रहे थे। सौरिख थाना क्षेत्र के किलोमीटर संख्या 152 पर आगे चल रहे कंटेनर को ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर पीछे से घुस गई। हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे सहायक सुरक्षा अधिकारी आरपी कनौजिया एवं गश्ती दल तथा सेफ्टी टीम ने घायलों को क...