गुरुग्राम। हिन्दुस्तान, मई 9 -- द्वारका एक्सप्रेसवे के पास गुरुग्राम के सेक्टर-101 में ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो का स्टेशन बनाया जाएगा। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) ने इसके नक्शे को अंतिम रूप दे दिया है। यह मेट्रो स्टेशन करीब 3200 वर्ग मीटर जमीन पर तैयार किया जाएगा। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो का मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से लेकर साइबर सिटी तक करीब 28.5 किमी लंबे रूट के तहत 27 मेट्रो स्टेशन का निर्माण होना है। द्वारका एक्सप्रेसवे के पास भी एक मेट्रो स्टेशन इसके तहत तैयार किया जाएगा। इस मेट्रो स्टेशन की चौड़ाई 23 मीटर और लंबाई 140 मीटर होगी। सेक्टर-नौ-नौ-ए से द्वारका एक्सप्रेसवे की तरफ जा रही मुख्य सड़क पर बाईं तरफ इस मेट्रो स्टेशन की इमारत का निर्माण किया जाएगा। इस मेट्रो स्टेशन में एंट्री और एग्जिट के दो गेट बनाए जाएंगे। मेट्रो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.