गुरुग्राम, फरवरी 9 -- गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) ने ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के दूसरे चरण के रूट में बदलाव कर दिया है। पहले यह मेट्रो ओल्ड दिल्ली रोड से राव गजराज मार्ग से होकर दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित शंकर चौक पहुंचनी थी। अब यह डूंडाहेड़ा के हनुमान मंदिर, राम चौक से होते हुए शंकर चौक तक जाएगी। इससे गांव डूंडाहेड़ा, मौलाहेड़ा के अलावा सेक्टर-21 और 22 के निवासियों को फायदा होगा। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) की तरफ से दिल्ली के सराय रोहिल्ला से लेकर राजस्थान के बहरोड़ तक प्रस्तावित नमो भारत ट्रेन को पूर्व में कापसहेड़ा बॉर्डर से ओल्ड दिल्ली रोड, अतुल कटारिया चौक, महाराणा प्रताप चौक से होते हुए दिल्ली-जयपुर हाईवे तक लाना था। इसको ध्यान में रखते हुए ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो की योजना तैयार की गई थी। अब एनसीआरटीसी न...