गुड़गांव, मार्च 9 -- गुरुग्राम। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के निर्माण में आ रही अड़चन को दूर करने के लिए अगले सप्ताह गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) में एक विशेष दल स्थापित किया जाएगा। ये दल पानी, सीवर, बरसाती पानी और शोधित पानी की लाइन के स्थानांतरण की योजना बनाएगा। अगले छह महीने के अंदर 28.5 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन और मेट्रो स्टेशन के बीच में आ रही इन अड़चनों को दूर कर दिया जाएगा। ये विशेष दल जीएमडीए के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी की अध्यक्षता में तैयार किया जाएगा। यह फैसला गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) की चेयरपर्सन डी.थारा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में हुआ है। जीएमआरएल की योजना है कि 28 दिसंबर, 2028 तक मेट्रो का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। चेयरपर्सन डी.थारा ने कहा कि वे हर सप्ताह मेट्रो के निर्माण कार्य की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.