गुड़गांव, दिसम्बर 8 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। गुरुग्राम नहर के क्षतिग्रस्त होने की वजह से सोमवार को ओल्ड गुरुग्राम में विकसित करीब 250 रिहायशी कॉलोनियों और सेक्टर में 30 एमएल (मिलियन लीटर) कम पानी की सप्लाई हुई। सिंचाई विभाग ने दावा किया है कि देर रात तक नहर को दुरुस्त कर दिया जाएगा। मंगलवार को इस नहर में पानी छोड़ दिया जाएगा। रविवार सुबह सात बजे गुरुग्राम नहर गांव बुढेड़ा के समक्ष क्षतिग्रस्त हो गई थी। इससे गांव बुढेड़ा की करीब 100 एकड़ जमीन जलमग्न हो गई थी। किसानों की तरफ से बोई गई गेहूं की फसल बर्बाद हो गई थी। सूचना मिलने के बाद सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता रविंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर नहर को ठीक करने का काम शुरू कर दिया था। जिस जगह पर यह नहर टूटी है, उस जगह पर एक मोड़ बनता है। ऐसे में मिट्टी डालने के साथ-साथ मिट्टी के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.