हजारीबाग, अप्रैल 14 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। कन्हैया सेवा समिति हजारीबाग के सदस्यों ने ओल्ड एज होम हजारीबाग में वृद्ध माता-पिता के साथ सतुआ संक्रांति पर्व मनाया गया। संस्था की ओर से भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। साथ ही सभी वृद्ध माता-पिता के लिए सत्तू, गुड़, फल, मिठाई तथा नमकीन की व्यवस्था भी की गई। इस दौरान ओल्ड एज होम के सभी सदस्य अत्यंत प्रसन्न दिखाई दे रहे थे। सभी वृद्ध माता-पिता ने संस्था के सदस्यों से अपने मन की बात कही। गायक सत्येंद्र कुमार मिश्रा, राजू गोस्वामी तथा लव कुश यादव ने अपने सुमधुर भजन से सब का मन मोह लिया। डॉ टीके राणा ने बुजुर्ग माता पिता का इलाज भी किया गया। संस्था की संस्थापक सह परियोजना बालिका उच्च विद्यालय इचाक हजारीबाग की सहायक शिक्षिका सुप्रिया रश्मि ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का होना अत्यंत आवश्यक है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.