नई दिल्ली, जून 18 -- Stocks in Focus Today: शेयर मार्केट में आज के कारोबार के दौरान कुछ शेयरों पर आपकी नजर होनी जरूरी है। आज के टॉप-10 खबरों वाले शेयरों में ओला इलेक्ट्रिक, रेलटेल, हिंदुस्तान जिंक, पॉलीकैब इंडिया, यूजीआरओ कैपिटल, डेल्हिवरी, जीएमआर एयरपोर्ट्स, टाटा पावर और महिंद्रा एंड महिंद्रा शामिल हैं। अपने विभिन्न अपडेट्स की वजह से ये स्टॉक्स आज फोकस में रहेंगे। 1. हिंदुस्तान जिंक: इसके प्रमोटर वेदांता कंपनी के लगभग Rs.7,500 करोड़ के शेयर ब्लॉक डील के जरिए बेच सकते हैं। 2. पॉलीकैब इंडिया: कंपनी ने भारत संचार निगम (BSNL) के साथ Rs.6,447.54 करोड़ का करार किया है। यह कर्नाटक, गोवा और पुडुचेरी में भारतनेट प्रोजेक्ट लागू करेगी। 3. यूजीआरओ कैपिटल : इस एनबीएफसी ने प्रोफेक्टस कैपिटल को Rs.1,400 करोड़ में खरीदने की घोषणा की। 4. डेल्हिवरी: भारती...