हल्द्वानी, मार्च 17 -- भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने सोमवार को ओखलकांडा ब्लॉक के क्वेदल में जनता दरबार लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य की समस्याओं को जनता दरबार में उठाया। जिस पर विधायक कैड़ा ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा। इसके साथ ही विधायक कैड़ा ने गजार, कसियालेख, सुंदरखाल, धानाचूली आदि गांवों का दौरा किया। वहीं ओलावृष्टि से हुए नुकसान का जायजा भी लिया। कैड़ा ने कहा कि ओलावृष्टि से किसानों की आडू, पुलम, खुमानी, नाशपाती, मटर, गेहूं आदि का नुकसान हुआ है। जिस पर उन्होंने जिला प्रशाशन के अधिकारियों से बात कर किसानों के हुए नुकसान का आकलन कर मुआवजा देने को कहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.