लोहरदगा, मार्च 25 -- सेन्हा, प्रतिनिधि।लोहरदगा सेन्हा प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय सहित सभी 11 पंचायतों में ओलावृष्टि से प्रभावित फसल के मुआवजे के लिये किसानों से आवेदन लिया जा रहा है। अंचलाधिकारी मोदस्सर नजर मंसूरी ने बताया की ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को सरकार के निर्देश पर सभी योग्य किसानों को फसल क्षतिपूर्ति का मुआवजा अवश्य दिया जायेगा। साथ ही कहा कि जिन किसानों ने फसल बीमा कराया हुआ है, वह टाल फ्री नंबर 14447 पर कॉल कर के बीमा राशि के लिये सीधा सम्पर्क कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.