हल्द्वानी, मई 7 -- भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने बुधवार को रामगढ़ ब्लॉक के सुपी धारी ब्लॉक के कौल, कसियालेख आदि गांवों का दौरा किया। यहां बीते दिन हुई ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का जायजा लिया। विधायक कैड़ा ने बताया कि ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। भीमताल विधानसभा एक कृषि बाहुल्य क्षेत्र है। किसान खेती बाड़ी पर निर्भर रहकर अपना जीवन यापन करते हैं। कृषि और उद्यान विभाग को ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का आंकलन कर मुआवजा वितरित करने को कहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.