खगडि़या, मई 22 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि ओलापुर रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार को ट्रेन की चपेट में आने से मृत अधेड़ की पहचान कर ली गई है। मृतक जिले के गंगौर थाना क्षेत्र अन्तर्गत जलकौड़ा गंाव निवासी अकूल रजक का 65 वर्षीय पुत्र विशन रजक के रूप में हुई है। उल्लेखनीय है कि रन ओवर के कारण मौके पर की उक्त व्यक्ति की मौत हो गई थी। हालांकि मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। इधर बुधवार को खगड़िया जीआरपी थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि शव ट्रैक से बरामद कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के उपरांत पहचान कर ली गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.