मेरठ, मई 24 -- डीजीपी प्रशांत कुमार ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में ओलम्पियन वंदना कटारिया को सम्मानित किया। हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने कई बार भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है। कुछ समय पहले ही वंदना ने अपने अंतराष्ट्रीय हॉकी करियर से सन्यास लिया है। वह हरिद्वार के रोशनाबाद की रहने वाली हैं। उन्होंने मेरठ से अपने करियर की शुरुआत की थी। एनएएस कॉलेज के मैदान से खेलकर इंटरनेशनल हॉकी टीम में अपनी जगह बनाई। डीजीपी ने कहा कि वंदना का 15 साल का करियर न केवल उनके अन्य खिलाड़ियों की एक पीढ़ी के लिए प्रेरणा भी है। वंदना ने वर्ष 2009 में हॉकी करियर में पदार्पण करने के बाद रियो ओलम्पिक 2016 में 12 वां स्थान और टोक्यो ओलंपिक-2020 में चौथा स्थान अपने देश को दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। इसी तरह उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में तीन बार लगातार अपनी प...