दुमका, फरवरी 21 -- दुमका, प्रतिनिधि। वेस्टर्न इंग्लिश स्कूल दुमका में एस ओ एफ ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 50 विद्यार्थियों को मेडल एवं सर्टिफिकेट वितरण किया गया। विद्यालय प्रबंधक अजय कुमार दुबे ने कहा कि इससे बच्चों को प्रतियोगिता परीक्षाओं में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। स्कूल प्रशासन और शिक्षकों ने बच्चों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...