गुड़गांव, अक्टूबर 3 -- गुरुग्राम। गणित ओलंपियाड के तीसरे चरण के लिए विषय विशेषज्ञों को तैयार किया जाएगा। इसमें प्रदेश के जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान (डायट) से 28 गणित पीजीटी और हर जिले से जिला गणित विशेषज्ञों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) की ओर से विषय विशेषज्ञों को शामिल किया जाएगा जो परीक्षा को आयोजित करने और उसके लिए तैयार करने में भूमिका निभाते हैं। एससीईआरटी के अनुसार ओलंपियाड का मुख्य उद्देश्य छात्रों को गणित और विज्ञान जैसे विषयों में उनकी समझ और कौशल का परीक्षण करने का अवसर प्रदान करना है। इसमें विषय विशेषज्ञ ओलंपियाड परीक्षाओं के लिए प्रश्न तैयार करते हैं, जो छात्रों के विश्लेषणात्मक और तार्किक तर्कशक्ति का परीक्षण करते हैं। जिससे ओलंपिक परीक्षाएं छात्रों को नियमित स्कूली पाठ्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.