विकासनगर, मार्च 12 -- जौनसार पब्लिक स्कूल चकराता में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में विद्यालय में आयोजित ओलंपियाड और कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। बुधवार को ऑडिटोरियम में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विद्यालय के चेयरमैन ब्रिगेडियर अलीन देब साहा ने परीक्षाओं में 95 प्रतिशत और उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड देकर सम्मानित किया। विद्यालय में आयोजित विभिन्न ओलंपियाड में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह व सर्टिफिकेट भेंट कर पुरस्कृत किया। पुरस्कार मिलने के बाद बच्चे और उनके अभिभावक खुश नजर आए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्रिगेडियर साहा ने कहा कि बच्चों का प्रदर्शन आगे भी ऐसे ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.