बुलंदशहर, फरवरी 5 -- खुर्जा। क्षेत्र में महाराणा प्रताप चौक के निकट भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के बैनर तले कार्यकर्ता सहित अन्य लोग एकत्रित हुए। जहां उन्होंने ओलिंपियन अरविंद सिंह का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि अरविंद गांव खबरा के रहने वाले हैं और किसान परिवार से हैं। साथ ही वह आर्मी में तैनात हैं और रोइंग खेलते हैं। विगत 27 से 31 जनवरी तक पुणे में सीनियर नेशनल रोइंग प्रतियोगित आयोजित की गई। जिसमें अरविंद सिंह ने स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। वास्तव में अरविंद ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वहीं वरिष्ठ समाजसेवी अजय छौंकर ने कहा कि खिलाड़ी अरविंद सिंह को देखकर युवाओं को प्रेरण लेने की जरूरत है। वह भी खेलों में सामने आए और अपनी प्रतिभा दिखाए। वहीं अन्य वक्ताओं ने भी अरव...