नई दिल्ली, जनवरी 13 -- भारत की दिग्गज मुक्केबाज और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता मैरी कॉम और उनके पति ऑनलर कारोंग के बीच 20 साल पुराना रिश्ता अब एक बेहद कड़वे कानूनी और सार्वजनिक विवाद में बदल गया है। 2023 में आधिकारिक रूप से अलग होने के बाद दोनों ने एक-दूसरे पर गंभीर और चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं। मैरी कॉम ने अपने पूर्व पति ओनलर कारोंग पर करोड़ों रुपये का चूना लगाने और उनकी मेहनत की कमाई से खरीदी गई जमीनों को धोखे से अपने नाम करवाने का आरोप लगाया था जिसका अब ऑनलर ने जवाब देते हुए मैरी कॉम पर बेवफाई का आरोप लगाया है। मैरी कॉम द्वारा लगाए आरोपों को खारिज करते हुए ऑनलर ने इन्हें निराधार बताया और इसके बजाय पलटवार करते हुए दावा किया कि मैरी कॉम विवाहेतर संबंधों में शामिल थीं। ऑनलर के अनुसार, उनकी शादी में दरारें एक दशक से भी पहले से दिखने लगी थीं।...