नई दिल्ली, सितम्बर 14 -- विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2025 में भाग ले रही भारतीय टीम को उस समय करारा झटका लगा जब ओलंपिक पदक विजेता अमन सहरावत को अयोग्य घोषित करार दिया गया। अमन सहरावत को अधिक वजन पाए जाने की वजह से जाग्रेब में चल रही प्रतियोगिता से अयोग्य घोषित कर दिया गया। पिछले वर्ष पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले अमन का वजन पुरुषों की फ्रीस्टाइल 57 किग्रा स्पर्धा से पहले कराए गए वजन के दौरान 1.7 किग्रा अधिक पाया गया। भारतीय दल के एक सूत्र ने जाग्रेब से पीटीआई को बताया, ''यह दुर्भाग्यपूर्ण और आश्चर्यजनक है कि अमन अपना वजन नियंत्रित नहीं रख सके। जब वह वजन मापने के लिए खड़ा हुआ तो उसका वजन 1700 ग्राम ज्यादा था। यह स्वीकार्य नहीं है। उसका वजन इतना ज्यादा कैसे हो गया, यह हमारी समझ से परे है।'' विश्व कुश्ती की सर्वोच्च संस्था यूडब्ल्यूडब्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.